कोलकाता : डीआरआई विभाग ने गांजा के कनसाइनमेंट का भंडाफोड़ करते हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के नाम साथी मोग व राजेश चंद्र देव हैं। दोनों अभियुक्त त्रिपुरा के रहने वाले हैं। अभियुक्तों के पास से एक ट्रक और 907.950 किलो गांजा जब्त किया गया है। डीआरआई विभाग को गुप्त सूचना मिली कि गुवाहाटी के खानापाड़ा से होकर गांजा का कनसाइनमेंट गुजर रहा है। सूचना के आधार पर छापामारी कर दोनों धर दबोचा गया। डीआरआई सूत्रों के अनुसार दोनों अभियुक्त उक्त गांजा को त्रिपुरा से ला कर बिहार पहुंचने वाले थे। डीआरआई सूत्रों के अनुसार दोनों अभियुक्त उक्त गांजा को सीमेंट की बोरी के साथ ला रहे थे। बताया जा रहा है कि 12 पहिये वाली टाटा ट्रक में 20 एमटी के 400 सीमेंट की बोरी थी। इसी ट्रक के उपरी हिस्से में एक गुप्त जगह बनाई गयी थी, जिसमें 44 गांजा के पैकेट रखे हुए थे।
डीआरआई ने 907.950 किलो गांजा पकड़ा
