बिग बॉस के 11 दमदार कंटेस्टेंट पॉप सिंगर ढिंचैक पूजा का नाम सामने आ रहा है

dhinchekpooja-on-bigg-boss.jpg

लॉन्चिंग के बाद बिग बॉस 11 सीजन के संभावित सेलिब्रिटिज की फाइनल लिस्ट लीक हो गई है। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रेटी भाग ले रहे हैं, जिनका सलमान खान से सामना होगा।
1 अक्टूबर से शूरू होने वाले इस शो में पॉप सिंगर ढिंचैक पूजा का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि वो शो की कंफर्म खिलाड़ी हैं। पिछले दिनों ढिंचैक पूजा ने अपने गानों से सनसनी फैलाई थी। लोग जरूर घर के अंदर ढिंचैक पूजा को देखना चाहेंगे।

 

 

 

इनके बाद एक और सेलिब्रिटी हैं, जो टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे हैं। आपको बता दें कि यौन उत्पीड़न के मामले में शो के निर्माता को थप्पड़ मारने के बाद ज्यातर खबरों में रहीं। उसके बाद उनका एक आइटम सॉन्ग भी आया।

इसके अलावा एमटीवी स्पिलिटविला के विनर प्रियांक शर्मा के बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियांक के पास बहुत अच्छा फैन हैं जो शो में उनके पक्ष में काम कर सकते हैं।
टीवी निर्माता विकास गुप्ता की भी बिग बॉस 11 में शामिल होने की पूरी संभावना है। हाल ही में विकास गुप्ता टीवी एक्टर पार्थ समंथान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। पार्थ ने विकास के शो ‘कैसी हैं यारियां’ में काम किया था। दोनों के बीच विवाद भी रहा था।
टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी का नाम भी सामने आ रहा है। पर्ल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही में उनका नाम उनकी को-एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ रिलेशन से भी जुड़ चुका है।
अभिनेता अबरार जहूर का नाम भी बिग बॉस के लिए सामने आया है। कई रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि वो इस शो के प्रतिभागी हो सकते हैं। आपको बता दें कि मशहूर फिल्म ‘नीरजा’ में एक्टर अबरार जहूर ने आतंकवादी का किरदार निभाया था।
एक और नाम जो इस कड़ी में शामिल हो गया है, वह है एमटीवी वीजे बनाफशा सूनावाला का। इनका नाम भी बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट के तौर पर उभरा है।
लंदन की मॉडल नतालिया केवी को बिग बॉस के लिए चुना गया है। नतालिया शो में इस बार विदेशी मेहमान होंगी।
मुस्लिम मॉडल हलीमा मतलूब भी इस शो का हिस्सा होंगी। वो अमेरिकी में रह रहीं हैं।

Share this post

Leave a Reply

scroll to top