कोलकाता : आनंदपुर थाना अंतर्गत वेस्ट चौभग स्थित गुलशन कॉलोनी ऑटो स्टैंड के पास एक मकान का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम मो. शाहिद खान था। वहीं मो. आरज़ू नामक एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त मकान का हिस्सा ढहा उस वक़्त दोनों मकान के नीचे खड़े थे।
वही पोस्ता थाना अंतर्गत कलाकार स्ट्रीट पर मकान का हिस्सा ढहने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम अनित शुक्ला 28 था। वह बटुईपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसान उक्त स्थान पर स्थित 5 मंजिली इमारत के दीवार का हिस्सा अचानक धन गया। इस दौरान अनित वहां से गुजर रहा था। मलबा पांचवे तल्ले से सीधे उसके सिर पर आ गिरा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।