हावड़ा : लिलुआ के पटुआपड़ा इलाके में मौजूद राजेंद्र विद्यामंदिर का कायाकल्प किया गया है। बाली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के केशियर धर्मेंद्र सिंह की सहायता से इस प्राइमरी स्कूल का मरम्मत और रंगाई का काम पूरा हुआ है। इस स्कूल में इलाके करीब 500 से अधिक छात्र पढ़ते है। स्थानीय लोगों का कहना है स्कूल में धर्मेंद्र सिंह की सहायता से काफी बदलाव आये है। उन्होंने धर्मेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पहले
अब
(File Photo)
धर्मेंद्र सिंह वर्तमान समय मे कई जन कल्यानकारी कार्यो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है | अक्सर शिक्षा से सम्बंधित कार्यो में उनकी खासी रूचि देखि जाती है | इसीलिए आज लिलुआ के हर तबके में उनकी काफी लोकप्रियता है | वो गरीब और पिछले तबके के लोगो की आर्थिक मदद करने से भी नहीं हिचकिचाते है |