सुप्रीम कोर्ट चाहे कोई भी निर्णय दे राममंदिर जरूर बनेगा : कटियार

vinay-katiyarअलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झांसी से शुरू हुई परिवर्तन यात्र शुक्रवार को यहां पहुंची। इसमें पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद विनय कटियार, राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह व क्षेत्रीय सांसद सतीश गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे। गोपी के रास्ते जिले में दाखिल हुई यात्र का छर्रा व कोल विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं ने विजयगढ़, तेहरा मोड़, अधौन व गड़राना में जनसभाओं को संबोधित किया। 1विनय कटियार ने एक बार फिर अयोध्या में राममंदिर निर्माण की बात दोहराई। कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो अयोध्या में राममंदिर बनेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर रोज सुनवाई की बात मान ली है। इससे राममंदिर बनने की उम्मीद लग रही है, मगर कोर्ट चाहे कोई भी फैसला दे राममंदिर जरूर बनेगा। कटियार ने कहा कि सूबे में कभी सपा तो कभी बसपा की सरकार बन रही है, जिन्होंने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। मायावती मूर्तियां लगाती रहीं और चली गईं। सत्ता में फिर आई तो और मूर्तियां लगेंगी। आरोप लगाया कि मूर्तियां लगवाने में दलाली मिलती है। सपा सरकार में अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी घटनाओं से कैराना में लोग पलायन को मजबूर हैं। भाजपा सरकार में हंिदूू हो या मुस्लिम किसी को पलायन नहीं करना पड़ेगा। राजवीर सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्र के माध्यम से सूबे में परिवर्तन लाने में जनता की सबसे बड़ी भूमिका है। गड़राना में आयोजित जनसभा में उन्होंने जनता से पूछा कि क्या सपा के विधायक यहां आए? जनता के इन्कार करने पर कहा कि जीतने के बाद भाजपा का विधायक ही यहां आ सकता है। राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह व सतीश गौतम ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी कौन होगा, यह भूल जाइए, बस कमल के फूल को प्रत्याशी मान लेना। 1ल्ल संबंधित खबरें पेज 6 परजागरण संवाददाता, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झांसी से शुरू हुई परिवर्तन यात्र शुक्रवार को यहां पहुंची। इसमें पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद विनय कटियार, राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह व क्षेत्रीय सांसद सतीश गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे। गोपी के रास्ते जिले में दाखिल हुई यात्र का छर्रा व कोल विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं ने विजयगढ़, तेहरा मोड़, अधौन व गड़राना में जनसभाओं को संबोधित किया। 1विनय कटियार ने एक बार फिर अयोध्या में राममंदिर निर्माण की बात दोहराई। कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो अयोध्या में राममंदिर बनेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर रोज सुनवाई की बात मान ली है। इससे राममंदिर बनने की उम्मीद लग रही है, मगर कोर्ट चाहे कोई भी फैसला दे राममंदिर जरूर बनेगा। कटियार ने कहा कि सूबे में कभी सपा तो कभी बसपा की सरकार बन रही है, जिन्होंने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। मायावती मूर्तियां लगाती रहीं और चली गईं। सत्ता में फिर आई तो और मूर्तियां लगेंगी। आरोप लगाया कि मूर्तियां लगवाने में दलाली मिलती है। सपा सरकार में अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी घटनाओं से कैराना में लोग पलायन को मजबूर हैं। भाजपा सरकार में हंिदूू हो या मुस्लिम किसी को पलायन नहीं करना पड़ेगा। राजवीर सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्र के माध्यम से सूबे में परिवर्तन लाने में जनता की सबसे बड़ी भूमिका है। गड़राना में आयोजित जनसभा में उन्होंने जनता से पूछा कि क्या सपा के विधायक यहां आए? जनता के इन्कार करने पर कहा कि जीतने के बाद भाजपा का विधायक ही यहां आ सकता है। राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह व सतीश गौतम ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी कौन होगा, यह भूल जाइए, बस कमल के फूल को प्रत्याशी मान लेना।

Share this post

Leave a Reply

scroll to top