औलाद पालने के िलए करने लगी देह व्यापार

आरोपी दलाल िगरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराया

नागपुर : अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने नया बगड़गंज क्षेत्र में िकराए के मकान में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर छापा मारा। अड्डे से एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपी दलाल गौतम गजभिये काे िगरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का पति उसे छोड़ दिया है, जिससे वह अपनी एक औलाद को पालने के िलए देह व्यापार के दलदल में फंस गई। गौतम परिवार के साथ िकराए के कमरे में रहता है। पत्नी-बच्चों के घर से बाहर जाते ही वह कमरे में देह व्यापार करता था।

संपर्क में कई युवतियां : पुलिस के अनुसार गौतम गजभिये अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ नया बगड़गंज में 1500 रुपए महीना पर िकराए के कमरे में रहता है। उसकी पत्नी महिला बचत गट से जुड़ी है। गौतम पहले कार चलाता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने कार चलाना बंद कर दिया। गौतम देह व्यापार का अड्डा चलाता था। उसके संपर्क में कुछ युवतियां भी थीं। पत्नी और बड़ी बेटी के घर से बाहर जाने के बाद वह घर में ग्राहकों को बुलाता था। इस बारे में िकसी ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे सामाजिक सुरक्षा दस्ते के िनरीक्षक पंडितराव सोनावणे और एपीआई अमिता जयपुरकर सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर कार्रवाई के िलए पहुंचे। पुलिस ने पहले अपना पंटर (नकली ग्राहक) दलाल गौतम गजभिये के पास भेजा। गजभिये ने पंटर से 1500 रुपए लियाा। उसके बाद 27 वर्षीय महिला को घर पर बुलाया। गौतम ने अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने भेज दिया। उसके बाद आरोपी ने महिला को पंटर के साथ कमरे में भेजा। पंटर ने मौका पाकर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस दल ने गौतम के घर में छापा मारा। वहां पर पीड़ित महिला को मुक्त कराया गया।

नहीं मिला कामकाज, तो अपनाई देह व्यापार : पकड़े जाने के बाद महिला ने पुलिस को बताया िक उसे उसके पति ने छोड़ दिया है। पति के छोड़कर जाने के बाद वह पहले कामकाज की तलाश की, कोई काम नहीं मिला। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह गौतम के संपर्क में आई। उसके बाद वह देह व्यापार करने लगी। गौतम ग्राहक देख कर लड़कियों के बारे में मोलभाव करता था। उसके बाद फोन करके लड़कियों को बुलाता था। शुक्रवार को भी उसने वही तरकीब अपनाई, लेकिन पुलिस के शिकंजे में फंस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लकड़गंज थाने में मामला दर्ज किया है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top