कोलंबिया में 3 नदियों में एक साथ आई बाढ़ से तबाही, 254 मरे

tabahiकोलंबियाः  दक्षिण अमरीका के उत्तरी सिरे पर बसे देश  कोलंबिया में आधी रात को आए बाढ़ और भूस्खलन ने कोहराम मचा दिया है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक कम से कम 254 लोग मारे गए हैं और सैंकड़ों लोग लापता हैं। ये हादसा मोकोवा शहर में शनिवार रात को अचानक हुई तेज बारिश की वजह से तीन नदियों का तटबंध टूटने से हुआ। लोग आधी रात को नींद में थे तभी नदियों का पानी, कीचड़ तेज रफ़्तार से आया और लोगों के घरों में घुस गया। लोग संभल पाते इससे पहले ही पानी की तेज धार कई लोगों को बहाकर ले गई। कई लोग कीचड़ पत्थरों और पेड़ के नीचे दब गए। रात होने की वजह से कुछ समझ में नहीं आया। पानी की धारा इतनी तेज थी की कई कारें भी बह गईं।

कोलंबिया के दक्षिणी बॉर्डर में इक्वाडोर से सटे मोकोवा शहर की आबादी लगभग 40 हजार है। ये शहर पहाड़ियों के बीच स्थित है। ये पूरा इलाका ढलाई वाला है। इसलिए रात को जब कीचड भरा पानी यहां से गुजरा तो तबाही मच गई। कई घर गिर गए, कई पेड़ टूटे, कई चट्टानें बहने लगी और निचले इलाकों की ओर तेज रफ्तार से जाने लगी। कई लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। राष्ट्रपति जॉन मैन्युल सांतोस ने देश में आपात काल घोषित कर दिया है और खुद राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई दौरा किया, और राहत एजैंसियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य करने का आदेश दिया है। मोकोवा शहर पुटुमायो प्रांत की राजधानी है। पुटुमायो की सीमा पेरु और इक्वेडोर से सटी हुई है। पेरु में इस मौसम में बाढ़ और भूस्खलन होता रहता है। पेरु में इस साल बाढ़ की वजह से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में मार्च महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है, और सरकार की आधे-अधूरे तैयारियों की वजह से ऐसे हादसे होते रहते हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top