“नाेटबंदी’ होगी कांग्रेस की चुनावी गुगली

Top of Form

नागपुर : नोटबंदी को कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से उठाती रहेगी। नोटबंदी को चुनावी गुगली बनाकर विरोधियों को क्लीन बोल्ड करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी चुनाव सामने हैं। नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा को घेरती रहेगी। केंद्रीय आलाकमान ने इसके स्पष्ट निर्देश देश भर के क्षेत्रीय नेताओं को दिए हैं। दिल्ली, मुंबई और नागपुर जैसे बड़े शहरों मंे तो आरबीआई और गर्वनर उर्जित पटेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए ही हैं। अब ज्यादा से ज्यादा जिलों मंे स्थानीय स्तर तक इस तरह के प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस कमर कस रही है। जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं का \”नोटबंदी और इसके असर’ पर नियमित रूप से मार्गदर्शन किया जा रहा है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान जैसे कद्दावर नेताओं के हर भाषण को बारीकी से कार्यकर्ताओं को सुनने के निर्देश हैं। नोटबंदी मामले मंे बैंको मंे जमा हुई राशि, उर्जित पटेल के संवैधानिक कर्तव्यों का पालन न करने, चीनी कार्पोरेट समूह के मोबाइल एप्लिकेशन का कैशलेस में इस्तेमाल जैसे मुख्य बिंदु शामिल हैं। शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसकी पुष्टि की। यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेने आईं प्रियंका ने चुनावी रणनीति पर खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, नोटबंदी मामले पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन यूं ही जारी रहेंगे। आरोप भी लगाया कि सत्ता में बैठे लोग जानबूझ कर नोटबंदी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की आवाज दबाना चाहते हैं। इसीलिए विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। बकौल प्रियंका, मौजूदा सरकार आरबीआई जैसी स्वायत्त संस्था की लगाम अपने हाथ मंे रख रही है। आम जनता को इससे अवगत कराने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार जारी रखेगी।

नागपुर में अगला प्रदर्शन जल्द : नागपुर में 18 जनवरी को संविधान चौक मंे आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आंदोलन मंे हुए लाठीचार्ज के बाद कांग्रेस के पक्ष मंे जनसमर्थन बना है। यह विश्वास कैडर और कार्यकर्ताओं को है। बुधवार को हुए इस घटनाक्रम के बाद उठी लहर का लाभ आगामी मनपा चुनावों मंे लेने का पार्टी का लक्ष्य है। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने इस बारे मंे कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की है। जल्द ही नोटबंदी मामले में शहर में कांग्रेस का एक और विशाल विरोध प्रदर्शन हो सकता है। कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को कह दिया गया है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top