बॉयड रैंकिन का अंतराष्टीय क्रिकेट मे टीम अदला बदली का रोचक सफ़र

boyd-rankin.jpg

वैसे तो टीम अदला बदली किसी  खिलाडी के लिए घरेलु क्रिकेट  या आईपीएल जैसी चलने वाले प्रतियोगिताओं मे होता  है पर  बॉयड रैंकिन का अंतराष्टीय करियर जहा आयरलैंड की टीम के साथ २००७ मे शुरू हुआ वही  उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने  के लिए आयरलैंड के लिए क्रिकेट खेलना छोड़ दिया | २०१२-२०१३ सत्र मे बॉयड रैंकिन ने  इंग्लैंड के लिए खेलने का फैसला किया | उन्हें २०१३-२०१४ मे इंग्लैंड की तरफ से एशेज सीरीज मे सिडनी मे हुए टेस्ट खेलने  का मौका मिला पर इस खिलाडी का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा ये सिर्फ ८१ की औसत से १ विकेट ले पाया  | निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद एशेज सीरीज के बाद हुई एकदिवसीय सीरीज मे कुछ एक मैचों मे बॉयड रैंकिन को खेलने का मौका मिला पर इसका ज्यादा फायदा यह खिलाडी नहीं उठा पाया |

बॉयड रैंकिन के तरह टीम अदला बदली अंतराष्टीय क्रिकेट मे कई खिलाडियों ने की जिसमे इयोन मॉर्गन , ल्यूक रोन्ची ,एड जॉयस ,केप्लर वेसल ,गेरेंट जोंस कुछ मशहूर नाम है पर बॉयड रैंकिन ने इंग्लैंड टीम मे अपनी निश्चित जगह न पाकर २०१६ के सत्र मे फिर से आयरलैंड के लिए खेलने का फैसला किया जिसने इन्हें विशेष बना दिया | इसी के साथ इतिहास मे ऐसा करने वाले ये पहले खिलाडी बन गये | आयरलैंड से इंग्लैंड फिर इंग्लैंड से आयरलैंड वापसी कर बॉयड रैंकिन ने अपने नाम  एक खास रिकॉर्ड कायम कर  निश्चित रूप से विकिपीडिया मे अपनी जगह सुनाश्चित कर ली |

  1. २००७ – २०१२ आयरलैंड

  2. २०१३-२०१४   इंग्लैंड

  3. २०१६-२०१८   आयरलैंड

 

 

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top