भगाड़ मांस कांड, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

images-15.jpeg

कोलकाता : स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सड़े मांस खरीदने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम विश्‍वनाथ गरिया (52) है। वह दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर का रहने वाला है। इस गिरफ्तारी से साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 11 तक पहुंच गयी है। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अभियुक्त को गरिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभियुक्त मृत जानवरों के सड़े मांस को खरीदता था। वहीं नारकेलडांगा स्थित सड़े मांस के गोदाम का मालिक अभियुक्त विश्‍वनाथ ही है। विश्‍वनाथ विभिन्न लोगों से सड़े हुए मांस खरीद कर अपने गोदाम के फ्रीजर में रखता था। इसके बाद वह उक्त मांस को विभिन्न इलाकों के दुकानों में सप्लाई करता था। वहीं एसआईटी सूत्रों के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अभियुक्त के गोरखधंधे को बढ़ावा देने के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ होने की संभावना है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top