मुंबई-नागपुर के बीच सुपरफास्ट विशेष ट्रेन

नागपुर. महाशिवरात्रि के लिए रेल प्रशासन द्वारा 02019 मुंबई -नागपुर के बीच सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी में 1 द्वितीय वातानुकूलित, 8 तृतीय वातानुकूलित, 4 शयनयान, 3 साधारण द्वितीय एवं 2 एसएलआर कोच रहेंगे। 02019 मुंबई-नागपुर ट्रेन 24 फरवरी शुक्रवार को मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिल्स से मध्यरात्रि 12.20 बजे प्रस्थान करके दादर आगमन 12.33 प्रस्थान 12.35, ठाणे आगमन 12.57 प्रस्थान 01.00, कल्याण आगमन 01.47 प्रस्थान 01.50, ईगतपुरी आगमन 03.40 प्रस्थान 03.45, नाशिक आगमन सुबह 04.35 प्रस्थान 04.38, मनमाड़ आगमन 05.30 प्रस्थान 05.33, भुसावल आगमन 07.35 प्रस्थान 07.45, अकोला आगमन 09.15 प्रस्थान 09.20, बडनेरा आगमन 10.50 प्रस्थान 10.55, वर्धा आगमन 12.32 प्रस्थान 12.35 एवं नागपुर आगमन उसी दिन दोपहर 2.00 बजे होगा ।

 

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top