राष्ट्र, धर्म व जनता को समर्पित थे कल्याण सिंह : अमित शाह

amit_sah_kalyan_singh.jpg

दिल्ली 21 मई :जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है।

बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया।

राष्ट्र, धर्म व जनता को समर्पित ऐसे विराट व आदर्शपूर्ण जीवन को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनके निधन से देश व समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है।

ये देश व आने वाली पीढ़ियाँ उनके वृहत योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।

ॐ शान्ति शान्ति शान्ति

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top