सोने की तस्करी करते 4 गिरफ्तार

IMG-20180413-WA0020.jpg

कोलकाता : दो अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के तहत डीआरआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इन ऑपरेशनों में डीआरआई ने कुल 7 किलो सोना व 39.83 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं। डीआरआई को पहली सफलता भारत-भूटान सीमा से मिली। यहां डीआरआई ने गुप्त सूचना पर एक गाड़ी को पकड़ा जिसमें 2 किलो विदेशी सोना रखा हुआ था। इस सोने को जयगांव से लाया जा रहा था और इसे सिलिगुड़ी पहुंचाया जाना था। अभियुक्त को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ कर तुरंत सिलिगुड़ी स्थित उसके घर पर छापामारी कर 39.83 लाख रुपये बरामद किये गये। वहीं एक अन्य मामले में डीआरआई के हाथों एक बड़े कनसाइनमेंट का भंडाफोड़ हुआ। इस मामले में 2 लोगों को दमदम इलाका स्थित दुर्गानगर रेलवे स्ट्रेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के नाम मो. दुबेल (27) व के. टिक्का खान (45) हैं। दोनों चेन्नई के रहने वाले हैं। दोनों अभियुक्त चेन्नई से फलाइट के जरिए कोलकाता आए थे और तस्करी किये हुए सोने को लेकर वापस चेन्नई रवाना होने वाले थे। इस दौरान अभियुक्तों को धर दबोचा गया। उनके पास से 5 किलो सेना जब्त किया गया है। बाजार में उक्त सोने की कीमत लगभग 1.55 करोड़ रुपये हैं। जानकारी के अनुसार उक्त सोने का एक बार व 3 चेन बनाया गया था। डीआरआई सूत्रों ने बताया कि 3 सोने की चेन को स्पोर्ट्स स्कूटर साइकिल के लोहे की रॉड में छिपा कर रखा गया था।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top