कोलकाता : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत को केंद्र कर इलाके में उत्तेजना फैल गयी। मृतक के शव को घेर कर लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया। उक्त घटना महानगर के गरिया मोड़ के पास बुधवार की रात घाटी। मृतक का नाम रहमान सरकार था। वह गरिया रामकृष्ण नगर का रहने वाला था और गरिया बाजार के सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार रात के वक्त रहमान उक्त स्थान पर सड़क पर कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक लारी उसे रौंदते हुए निकल गयी। घटना के बाद स्थानीय लोग उत्तेजित हो गये और मृतक के शव को सड़क पर रख प्रदर्शन करने लगे। उत्तेजित लोगों को शांत करने पहुंची सोनारपुर थाना पुलिस से स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर धक्का मुक्की की जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर इलाके को शांत किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त स्थान पर पुलिस बैरिकेड लगा कर लॉरी व ट्रकों से रुपये वसूलती है, जिससे बचने के लिए ड्राइवर तेज रफ्तार में वहां से निकलते हैं।