100 रुपए के लिए नागपुर में मार दिया गया गोपालगंज का लाल

murder-1.jpg

रोजी-रोटी की तलाश में बिहार के गोपालगंज से नागपुर तक का सफर तय कर होटल में काम करना शुरू किया था। पूरी ईमानदारी से वह अपने काम को करता था, इसलिए सबका चहेता बन गया था। इतने में एक शाम ऐसी आई कि मात्र 100 रुपए के लिए एक 17 वर्षीय लड़के ने उसकी जान ले ली। उसका शव मौके पर ही पड़ा रहा। पुलिस ने जब काफी छानबीन की तो उसका पता मिला। नागपुर पुलिस ने गोपालगंज पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। अब नागपुर में उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। ताकि वह आएं और अपने कलेजे के टुकड़े का शव ले जाएं।

नागपुर। 12 सितंबर की शाम को 25 वर्षीय सोहन कुमार उर्फ टाइगर विनय प्रसाद काम से लौट रहा था। शाम के करीब साढ़े सात ही बजे होंगे। नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र के शनिवारी जोन चौक में उसका मौत इंतजार कर रही थी। अचानक उसके सामने एक किशोर आया। उसने उससे पैसे की मांग की। सोहन ने इनकार कर दिया। किशोर ने बिना कुछ कहे-सुने सोहन की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। सोहन वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इतने में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची तो सोहन को पहचानने वाला कोई नहीं मिल रहा था। बड़ी मुश्किल से पुलिस को पता चला कि सोहन हिंगना क्षेत्र के जयमंगल कॉलोनी, अमरनगर, गजानन नगर में रहता था। मूलरूप से वह बिहार के गोपालगंज का निवासी था। उधर, आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Share this post

Leave a Reply

scroll to top