बीरभूम/कोलकाता : झारखंड सीमा से लगी एक पत्थर खदान में गुरुवार की सुबह धमाका होने से 16 लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बीरभूम जिले में पत्थर की खदान में काम चल रहा था। गुरुवार की सुबह जब खदान में लोग काम कर रहे थे उसी समय वहां पर ब्लास्ट हो गया | इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खदान से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अभी भी सर्च ऑपरेशन कर रही है| बीरभूम जिले और झारखंड सीमा के निकट आज मोहम्मदबाजार की गोसाईपहाड़ी खदान में विस्फोट होने से प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट में मारे गये लोगों की संख्या 16 से कहीं अधिक है। मारे गये लोगों में से दो बीरभूम जिले के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह बुलडोजर की मदद से मलबा हटाते समय विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि आशंका है कि विस्फोटक खदान में ही दबा हुआ था।