कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग ने महानगर में चल रहे क्रिकेट बेटिंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम दिनेश देवनाथ उर्फ मिठुन (35), जय कुमार देवनाथ (37), सुमन शाह (30) व सबीर पाल (40) हैं। सभी अभियुक्त असम के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर चरों को पूर्व जादवपुर थाना अंतर्गत जयंति गेस्ट हाउज से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों अभियुक्त गत 2 मई को कोलकाता आए थे। गत 3 तारीख को हुई आईपीएल में सट्टेबाजी के बाद ये सभी 9 मई के खेल यानी आज के खेल की इंतेजार में थे। बताया जा रहा है कि अभियुक्तों के क्लाइंट ज्यादातर मुंबई व अन्य राज्यों के थे। पुलिस इस बात की जानकारी संग्रह करने में जुटी है कि अभियुक्तों के खिलाफ असम में अन्य मामले दर्ज हैं यह नहीं।