40 हज़ार कमाने वाले चपरासी के पास मिला 100 करोड़ की संपत्ति

corruption.jpg

कोलकाता : रिश्वत लेने के आरोप में  एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने एक चपरासी के घर पर छापामारी की तो उसके घर से मिले संपत्ति के दस्ताबेज देखकर अधिकारियों के होश उड़ गये | एंटी करप्शन ब्यूरो  के अधिकारियों ने  100 करोड़ रुपये  से ज्यादा की प्रॉपर्टी रखने के आरोप में  आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक चपरासी को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार  व्यक्ति नेल्लोरे ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में चपरासी का  काम करता है | उसे सैलरी के रुप में हर महीने 40 हजार रुपये मिलते हैं | कुछ दिनों पहले उसने 18 वा प्लाट  खरीदा था इसके बाद से ही वह  एंटी करप्शन ब्यूरो के निशाने पर आ गया|  अधिकारियों ने के. नरसिम्हा रेड्डी के घर सहित छह जगहों पर छापा मारा| इस दौरान रेड्डी, उसकी पत्नी और परिजनों के नाम 18 प्लॉट के कागजात मिले| इसके अलावा उसके पास 7.70 लाख रुपये की नकदी, बैंक खातों में जमा 20 लाख रुपए, 2 किलो सोने के जेवरात, एलआईसी में 1 करोड़ से ज्यादा का जमा और 50 एकड़ खेती के जमीन का पता चला| वह नेल्लूर शहर के एमवी अग्रहारम में 3,300 वर्ग फुट के दो मंजिला पेंटहाउस में रहता था| नरसिंह ने 1984 में 650 रुपये के माह्देह पर नौकरी शुरू की थी

 

 

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top