दुष्कर्म के आरोप में कोलकाता का वकील गिरफ्तार

rape-1.jpg

हावड़ा : किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का नाम अभिजीत दे है। वह कोलकाता हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता है और सलकिया त्रिपुरा राय लेन का रहने वाला है। घटना के संबंध में कक्षा 12 वीं की छात्रा ने हावड़ा वुमेंस थाने में श्गिकायत दर्ज कराई थी। ब्ाुधवार को सूचना के आधार पर गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अपनी शिकायत में किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों की दोस्ती फेसब्ाुक पर हुई और देखते ही देखते दोनों में गहरा संबंध हो गया। आरोप है कि इसके बाद अभियुक्त ने पीड़िता को एक फ्लैट में ब्ाुला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर उसने बताया कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्मर्क किया। बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात कही तब वह इसे टालता रहा। अभियुक्त पर संदेह होने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।

Share this post

Leave a Reply

scroll to top