कोलकाता : न्यू टाउन थाना पुलिस ने एक किशोरी का उद्धार कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम विजय दालुई (23) व संध्या मंडल हैं। 14 वर्षीया किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। दर्ज शिकायात के आधार पर छापामारी कर पहले अभियुक्त विजय को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दक्षिण 24 परगना के भांगड़ स्थित संध्या के घर से किशोरी का उद्धार किया गया।