
दीपिका इन दिनों फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक चिट पर लिखे सवालों के जवाब देते समय अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। दीपिका ने बताया कि, उन्होंने बनावटी दिखने के लिए फेस की सर्जरी कराई है।
क्या आपको पता है कि दीपिका पादुकोण ने डिफरेंट दिखने के लिए फेस की सर्जरी करवाई है। यकीन नहीं हो रहा न। यकीन कीजिए भी मत। क्योंकि यह अफवाह है जिसने दीपिका को भी परेशान कर रखा है। दरअसल, दीपिका एक कार्यक्रम में पहुंची थी जहां पर उन्होंने चिट पर लिखे सवालों के जवाब देते हुए कहा कि, सबसे ज्यादा ताजी और विचित्र अफवाह उन्होंने खुद हालही में सुनी है। दीपिका ने कहा अफवाह यह है कि उन्होंने अलग दिखने के लिए फेस की सर्जरी करवाई है। इस मौके पर दीपिका ने लोगों से यह सवाल भी पूछा कि ऐसा कौन करता है।एक चिट में लिखे सवाल के माध्यम से उनसे पूछा गया कि उनकी पहली कमाई कितनी थी? तो दीपिका ने यह बताया कि बैंगलुरु में हुए एक फैशन शो के लिए उन्हें 3500/- रूपये मिले थे, जो शायद उनकी पहली कमाई थी। शायद इसलिए क्योंकि उन्हें याद नहीं आ रहा था। सवाल जवाब के दौरान दीपिका से पूछा गया कि हाल ही में वो कौन सी फिल्म देखते समय रोई थीं। दीपिका ने जवाब दिया कि वो हॉलीवुड फिल्म ‘ला ला लैंड’ को देखते समय रो दी थीं। उनके मुताबिक सबसे मशहूर व्यक्ति रोजर फेडरर हैं जिनके साथ उनकी मुलाकात भी हुई थी।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को इन सवालों के जवाब तुरंत देना था। दीपिका इन दिनों फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म ‘पद्मावती’ जल्द रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।