कोलकाता : विधाननगर पूर्व थाना अंतर्गत साल्टलेक बी.एच. ब्लॉक स्थित एक गहने की दुकान से चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।उक्त घटना अक्ष्य त्रितिया के दिन घटी थी। जानकारी के अनुसार उस दिन दोनों महिलाएं उक्त दुकान में लगभग 3 बजे आई थीं। दुकान में प्रवेश करने के बाद दोनोें एक-एक कर सोने के गहने देखने लगी। इस दौरान एक महिला ने मौका देख 16.8 ग्राम की एक सोने की चेन चुरा ली और अपने बैग में रख लिया। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर दोनों महिलाओं को चिह्नित किया और छापामारी कर दोनों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया।
गहने की दुकान से चोरी, २ महिलाएं गिरफ्तार
