बैरकपुर – इस लोकसभा चुनाव में बंगाल के 42 लोकसभा सीटों में से 20 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। यह कहना है भाजपा नेता मनोज तिवारी का। बुधवार को बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के समर्थन में निकाली गई रैली में वो शामिल हुए। इस दौरान अर्जुन सिंह ने बारासात स्थित डीएम कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। मनोज तिवारी ने बताया कि बंगाल की जनता तृणमूल सरकार से तंग आ गयी है औऱ वो बदलाव खोज रही है। भाजपा उनकी उम्मीद है और हम उनके उम्मीद पर खड़े उतरेंगे। इस मौके पर अर्जुन सिंह ने भी अपने जीत पर भरोसा जताया और कहा कि इस चुनाव में उनकी जीत निश्चित है और 23 मई के बाद राज्य की सरकार बदल दी जाएगी |
बंगाल में 20 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा – मनोज तिवारी
