दिल्ली : गाजीपुर के सांसद और मोदी सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा ने 5 साल मे किये गये सरकार के कामों को गिनाने के लिए प्रश्नों की झड़ी लगा दी |
फेसबुक पर किये गये लंबे पोस्ट मे मनोज सिन्हा ने कई प्रशन पूछे
क्या उन भ्रष्टाचारियो को पकड़ना, उनकी संपत्ति ज़ब्त करना अपराध है?
क्या किसान के खाते में हर वर्ष छह हज़ार रूपए भेजना, ये अपराध है?
क्या 2022 तक देश के हर गरीब का अपना घर हो, ये अपराध है?
क्या स्वच्छ भारत बनाने के लिए साढे चार वर्षो में साढे नौ करोड़ शौचालय बनाना अपराध है?
क्या देश के हर गरीब के घर तक बिजली पहुंचना ये गुनाह है?
क्या सात करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस देना ये गुनाह है?
क्या पचास करोड़ लोगो को प्रतिवर्ष पांच लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा देना गुनाह है?
क्या देश का दुनिया में सम्मान बढ़ाना, ये गुनाह है?
आप विचार करिये इन बातो को, क्या इसमें से एक भी बात आपको गुनाह लगती है?
आप फैसला कीजिये।
मनोज सिन्हा के इन प्रश्नों का जनता क्या जवाब देती है ये तो २३ मई को मालूम चलेगा